मुख्यपृष्ठनए समाचारउमस ने बढ़ाई मुंबईकरों की टेंशन...बिजली की मांग ४,५०० मेगावाट पार

उमस ने बढ़ाई मुंबईकरों की टेंशन…बिजली की मांग ४,५०० मेगावाट पार

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि शहर में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में बिजली की अधिकतम मांग ४,५०० मेगावाट तक जा पहुंची है, जिससे बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव पैदा हो गया है। दिन हो या रात, उमस से राहत नहीं मिलने के कारण मुंबईकर लगातार पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बढ़ती गर्मी ने लोगों को घरों में वैâद कर दिया है और बिजली पर निर्भरता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि हर साल गर्मियों में मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर हैं। मई खत्म होने को है, फिर भी गर्मी और उमस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार बढ़ती खपत के कारण बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे भविष्य में संकट की आशंका भी जताई जा रही है। बिजली आपूर्ति करने वाली एजेंसियां फिलहाल सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रही हैं, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अगर तापमान और बढ़ा तो क्या मुंबई की व्यवस्था इस दबाव को झेल पाएगी? पहले भी शहर बड़े बिजली गुल का सामना कर चुका है, ऐसे में लोग आशंकित हैं कि कहीं फिर से मुंबई अंधेरे में न डूब जाए। प्रशासन ने लोगों से बिजली बचाने की अपील की है, लेकिन सवाल यह है कि जब उमस और गर्मी से राहत ही नहीं मिल रही, तब आखिर आम आदमी करे तो क्या करे?

अन्य समाचार