मुख्यपृष्ठनए समाचारजेन-जी से डरती है मोदी सरकार!..सीबीएसई विवाद पर राहुल गांधी का प्रहार

जेन-जी से डरती है मोदी सरकार!..सीबीएसई विवाद पर राहुल गांधी का प्रहार

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं को डराती और बदनाम करती है, लेकिन ये युवा और ‘जेन जी’ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जब १७ साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज उठाता है, तो बीजेपी उसे देशद्रोही बना देती है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि सुन लीजिए मोदी जी, यही युवा, यही जेन जी आपका अहंकार तोड़ेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीबीएसई की १२वीं कक्षा की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर मीडिया से बोलते हुए ऐसे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि ऑन-लाइन मार्किंग प्रणाली के तहत गलत मूल्यांकन और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज एक १७ साल का बच्चा, जिसकी कॉपी गलत जांची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया। मगर उसे मदद नहीं, गालियां मिलीं, बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ ने उसे ‘राष्ट्र विरोधी’ कहा, सोरोस का एजेंट कहा, ‘डीप स्टेट’ का हिस्सा कहा। जब १७ साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज उठाता है तो बीजेपी उसे देशद्रोही बना देती है।’

अन्य समाचार