मुख्यपृष्ठधर्म विशेषमहाबली हैं महादेव के श्रेष्ठावतार

महाबली हैं महादेव के श्रेष्ठावतार

शीतल अवस्थी

भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान को बल, बुद्धि व विद्या का दाता कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम की सहायता करने और दुष्टों का नाश करने के लिए ही भगवान शिव ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था। महाबली हनुमानजी भगवान महादेव के सबसे श्रेष्ठ अवतार माने जाते हैं। इस अवतार में भगवान शंकर ने एक वानर का रूप धरा था। शिवमहापुराण के अनुसार, देवताओं और दानवों को अमृत बांटते हुए विष्णुजी के मोहिनी रूप को देखकर लीलावश शिवजी ने कामातुर होकर अपना वीर्यपात कर दिया। सप्तऋषियों ने उस वीर्य को कुछ पत्तों में संग्रहित कर लिया। समय आने पर सप्तऋषियों ने भगवान शिव के वीर्य को वानरराज केसरी की पत्नी अंजनी के कान के माध्यम से गर्भ में स्थापित कर दिया, जिससे अत्यंत तेजस्वी एवं प्रबल पराक्रमी श्री हनुमानजी उत्पन्न हुए। हनुमान अवतार लेकर भगवान शिव ने अपने परम भक्त श्रीराम की सहायता की थी।

अन्य समाचार