मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिटीएमसीसी मेडिको लीग में एम टी खान की टीम नाइट राइडर्स ने...

टीएमसीसी मेडिको लीग में एम टी खान की टीम नाइट राइडर्स ने जीता खिताब

सामना संवाददाता / ठाणे 

टीएमसीसी मेडिको लीग 2026 के 15वें सीजन में 24 मई 2026 को एक नया इतिहास लिखा गया। पहली बार टूर्नामेंट में उतरी एम टी खान नाइट राइडर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया और डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कैप्टन डॉ. एम टी खान, वाइस कैप्टन डॉ. दानिश खान और टीम मैनेजर डॉ. बद्री मंडुरे के नेतृत्व में टीम ने पूरे सीजन अनुशासन और जज़्बे की मिसाल पेश की।
क्वार्टर फाइनल में टीम ने टेबल टॉपर कल्याण राइडर्स को बाहर किया। लो-स्कोरिंग मुकाबले में नाइट राइडर्स ने 155 रन का बचाव करते हुए कल्याण राइडर्स को 146 रन पर रोक दिया। कप्तान डॉ. एम टी खान ने 48 रन और 4 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ प्रदर्शन किया। डॉ. अजीज ने 49 रनों की अहम पारी खेली।
मजबूत ऐरोली टीम के खिलाफ नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए। जवाब में डॉ. जावेद के 3 विकेट और डॉ. अजित की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर ऐरोली को सिर्फ 96 रन पर समेट दिया। डॉ. अफज़ल और डॉ. दानिश खान ने 30-30 रन का योगदान दिया।
फाइनल में डीआरडीएफ ने 158 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज डॉ. अजित ने 48 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेलकर जीत की नींव रखी। आखिरी ओवरों में डॉ. बद्री मंडुरे के 12 गेंदों पर 24 रन और डॉ. इखलास के 18 गेंदों पर नाबाद 24 रन की बदौलत हुई 48 रन की साझेदारी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
पूरे ठाणे मेडिकल जगत में नाइट राइडर्स की इस जीत की चर्चा है। टीमवर्क और संघर्ष की इस कहानी ने लीग को एक नई चैंपियन टीम दी है।

अन्य समाचार