मुख्यपृष्ठग्लैमरजन्नत को मिला ‘शहजादा’!

जन्नत को मिला ‘शहजादा’!

जन्नत जुबैर महज २४ साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने कम उम्र में ही घर, गाड़ी और शानदार पहचान हासिल कर ली है। इन दिनों जन्नत शो ‘लाफ्टर शेफ ३’ में नजर आ रही हैं, जहां उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पहले उनका नाम पैâजल शेख के साथ जोड़ा जाता था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी बॉन्डिंग हमेशा सुर्खियों में रही। अब जन्नत का नाम एल्विश यादव के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जन्नत ने कहा कि एल्विश बहुत अच्छे इंसान हैं और उनसे मिलने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई।

अन्य समाचार