सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ ज्योतिका भी नजर आई हैं और दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने फिल्मों में इंटीमेसी को लेकर अपने विचार खुलकर साझा किए। उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन को लेकर उनके कुछ तय सिद्धांत हैं, जो शादी से पहले भी थे और आज भी वही हैं। सोनाक्षी ने बताया कि वह एक सीमा से ज्यादा इंटीमेट सीन करने में सहज महसूस नहीं करतीं। उनका मानना है कि कई बार फिल्मों में ऐसे सीन सिर्फ सेंसेशन पैदा करने के लिए डाले जाते हैं, जबकि उनकी कहानी में कोई खास जरूरत नहीं होती। अभिनेत्री ने कहा कि जहां कहानी की मांग होती है, वहां निर्देशक के साथ बातचीत कर ऐसा तरीका निकाला जा सकता है, जिसमें सभी लोग सहज महसूस करें। सोनाक्षी हमेशा से क्लीन और पारिवारिक फिल्मों को प्राथमिकता देती आई हैं।
