मुख्यपृष्ठखेल‘विराट’ रिकॉर्ड से फिर गूंजा आईपीएल

‘विराट’ रिकॉर्ड से फिर गूंजा आईपीएल

आईपीएल २०२६ के पहले क्वालीफायर में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ ४३ रन की अहम पारी खेलते ही विराट आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने लगातार चार सीजन में ६०० से ज्यादा रन बनाए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने इस सीजन १५ मैचों में ६०० रन पूरे कर लिए हैं। गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में उन्होंने सिर्फ २५ गेंदों पर ४३ रनों की तेज पारी खेली। आईपीएल २०२६ में उनके बल्ले से अब तक एक शतक और चार अर्धशतक निकल चुके हैं। इससे पहले विराट ने २०२३ में ६३९ रन, २०२४ में ७४१ रन और २०२५ में ६५७ रन बनाए थे। अब २०२६ में भी उन्होंने ६०० रन का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। विराट की खास बात केवल रन बनाना नहीं, बल्कि निरंतरता है। पिछले चारों सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत ५० से ऊपर रहा है। २०२४ में उन्होंने ६१.७५ के शानदार औसत से रन बनाए थे, जबकि २०२५ में उनका औसत ५४.७५ रहा। मौजूदा सीजन में भी विराट का प्रदर्शन बेहद दमदार बना हुआ है।

अन्य समाचार