मुख्यपृष्ठसमाचारपूरे महाराष्ट्र में फैल चुका है ‘म्याऊं-म्याऊं’ का जाल

पूरे महाराष्ट्र में फैल चुका है ‘म्याऊं-म्याऊं’ का जाल

सामना संवाददाता / मुंबई

-५० करोड़ का माल जब्त महिला समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स माफिया ने अब अपना नेटवर्क इतना शातिर बना लिया है कि पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एमडी ड्रग्स की फैक्टरी को ही ‘मोबाइल’ बना दिया गया। कुछ महीनों तक एक जगह पर सिंथेटिक ड्रग्स तैयार करने के बाद पूरी यूनिट दूसरी जगह शिफ्ट कर दी जाती थी, ताकि कानून की पकड़ से बचा जा सके। अब तक ग्रामीण महाराष्ट्र में सक्रिय यह नेटवर्क अब मुंबई के पॉश इलाकों तक पहुंच चुका है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल ने अग्रीपाड़ा स्थित २३ मंजिला यास्मीन टावर में चल रही मेफेड्रोन यानी एमडी ड्रग्स की पैâक्टरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। ‘म्याऊं-म्याऊं’ के नाम से कुख्यात इस ड्रग्स की सप्लाई मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दसवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट के किचन को अस्थायी केमिकल लैब में बदल दिया गया था। आरोपी हर महीने ५० हजार रुपए किराया देकर पिछले तीन महीनों से यहां ड्रग्स तैयार कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट पर धावा बोला और आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया।
छापे के दौरान पुलिस ने करीब ८ किलो लिक्विड एमडी और ७ किलो प्रोसेस्ड एमडी जब्त की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ५० करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक देसी पिस्तौल, १९ जिंदा कारतूस, एलपीजी सिलेंडर और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क की जड़ें महाराष्ट्र के कई जिलों तक पैâली हैं।

अन्य समाचार

चांदनी!