मुख्यपृष्ठस्तंभसियासी-सरगोशियां : डबल इंजन में डीजल खत्म?

सियासी-सरगोशियां : डबल इंजन में डीजल खत्म?

राज ईश्वरी

१६वें वित्त आयोग ने यूपी की जेब से १७,३३८ करोड़ निकालकर दक्षिण को दे दिए। योगी वैंâप का मूड, ‘८० सांसद दिए, बदले में कटौती का प्रसाद मिला?’ अब ‘डबल इंजन’ का नारा सुनते ही एमएलए कान खुजलाने लगे हैं। विपक्ष बोला, ‘२०२७ में मीटर ब्याज समेत वसूलेंगे’। दिल्ली में बीजेपी हाईकमान फेविकोल लेकर डैमेज कंट्रोल में जुटा है, पर जगह-जगह से टपक रहा है।
तेजस्वी की राज्यसभा वाली टेंशन!
अप्रैल २०२६ में बिहार की ५ राज्यसभा सीटों का मैच है। एनडीए २०२ विधायकों के साथ ४ गोल तो पक्के कर चुका। आरजेडी के पास ३५ विधायक, एक सीट बचाना भी टी२० के आखिरी ओवर जैसा हो गया। खबर है कि एनडीए अब एआईएमआईएम के ५ विधायकों को ‘चाय पर बुला’ रहा है, ५वीं सीट भी झटकने को। जेडीयू वाले ताना मार रहे, ‘ऊपर जाने का रास्ता बंद’। तेजस्वी फिलहाल साइलेंट मोड पर, पर अंदरखाने एमएलए गिन रहे हैं।
मामा का मूड ऑफ!
एमपी का भी फंड दक्षिण की फ्लाइट पकड़कर निकल गया। शिवराज के चेले बुदबुदा रहे, ‘२०२३ में सरकार बनवाई, अब हमें ही हल्के में ले रहे?’ मोहन यादव की हालत: एक तरफ दिल्ली से पैसा कम, दूसरी तरफ जनता की लिस्ट लंबी। कांग्रेस ने मीम मैटेरियल पकड़ लिया, ‘मामा का हक कर्नाटक ले गया’। भोपाल में बीजेपी ऑफिस में ‘पुराने चावल बनाम नया पैकेट’ वाली नोक-झोंक फिर चालू है।
पहाड़ियों पर सियासी भूकंप के झटके!
धामी चारधाम के पोस्टर तो चिपका रहे, पर बजट कटने से पहाड़ पर हवा टाइट है। हरीश रावत मौका देखकर कूद पड़े, ‘डबल इंजन पंक्चर, पहाड़ का पैसा समुद्र किनारे चला गया’। देहरादून में कानाफूसी, ‘२०२७ से पहले ड्राइवर बदलेगा क्या?’ टिकट चाहने वाले नेता अभी से दिल्ली की ट्रेन पकड़ रहे। ‘आप’ भी ‘पहाड़ी स्वाभिमान’ का झंडा लेकर पहाड़ चढ़ने की प्रैक्टिस में हैंै।
राजस्थान में ‘धमाल’ चुनौती!
राजस्थान का भी १६वें वित्त आयोग ने वॉलेट हल्का कर दिया। भजनलाल सरकार को बोल दिया, ‘जुगाड़ से चलाओ’। बीजेपी एमएलए पूछ रहे, ‘सरकार तो हमने बनाई, मिठाई दक्षिण वाले खा रहे?’ वसुंधरा मैडम फिर से दिल्ली में एक्टिव, फाइलों का पुलिंदा लेकर। कांग्रेस ढोल लेकर निकल पड़ी, ‘राजस्थान से सौतेला बर्ताव’। सचिन पायलट ने जूते टाइट कर लिए, ‘हक का पैसा वापस दो’ यात्रा की रिहर्सल शुरू कर दी है।

अन्य समाचार

चांदनी!