मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी जी, भीषण गर्मी से तो बच लेंगे...महंगाई की `आग' से कैसे...

मोदी जी, भीषण गर्मी से तो बच लेंगे…महंगाई की `आग’ से कैसे बचेगा इंडिया?.. पीएम की पोस्ट पर खड़गे का तंज

-सामना संवाददाता / नई दिल्ली

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देने वाली पोस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। खड़गे ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि लोग गर्मी तो झेल लेंगे, लेकिन महंगाई की मार से परेशान हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स’ पर पोस्ट साझा कर लोगों से भीषण गर्मी के दौरान सतर्क रहने, भरपूर पानी पीने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने नागरिकों से खुद के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखने को कहा था। पीएम की इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने `एक्स’ पर लिखा, ‘गर्मी तो झेल लेंगे, लेकिन भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी?’ खड़गे ने इससे पहले भी महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा था कि सरकार की नीतियां ‘स्लो पॉइजनिंग’ की तरह हैं, जो गरीबों को धीरे-धीरे तबाह कर रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कीमतें बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है।

अन्य समाचार

चांदनी!