-१३ जून तक ट्रेनों पर पड़ेगा असर
-कई एक्सप्रेस ट्रेनें अब दादर और ठाणे तक सीमित
जेदवी / मुंबई
मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली रेल सेवा एक बार फिर बड़े ट्रैफिक ब्लॉक की मार झेल रही है। मध्य रेल के बहुचर्चित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पुनर्विकास कार्य ने अब लाखों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। प्लेटफॉर्म क्रमांक १६ और १७ पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की अवधि अब १३ जून २०२६ तक बढ़ा दी गई है। इसका सीधा असर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा।
रेल प्रशासन के मुताबिक, रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की ओर से सीएसएमटी स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत नींव निर्माण और अन्य बुनियादी काम किए जा रहे हैं। पहले यह ब्लॉक १ फरवरी से २६ अप्रैल तक निर्धारित था, फिर इसे १९ मई तक बढ़ाया गया और अब इसे १३ जून तक जारी रखने का पैâसला लिया गया है। इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को सीएसएमटी तक लाने के बजाय दादर और ठाणे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त भीड़, लोकल ट्रेनों में धक्का-मुक्की और लंबी भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा।
