मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा रोड में बिगड़े माहौल के बाद जागी पुलिस...मुंबई में आज ईद...

मीरा रोड में बिगड़े माहौल के बाद जागी पुलिस…मुंबई में आज ईद पर हाई अलर्ट!

-संवेदनशील इलाकों में पुलिस का रहेगा कड़ा बंदोबस्त

सामना संवाददाता / मुंबई

मीरा रोड में बकरे रखने को लेकर मंगलवार को बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। बिगड़ते हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा था। ऐसे बिगड़ते माहौल को देखते हुए मुंबई में आज हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
१०,००० कांस्टेबल तैनात
बकरीद के मौके पर कोई भी अप्रिय घटना न हो इसलिए मुंबई के अतिसंवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण फोर्स, एसआरपी, आरसीएफ को तैनात करने का पैâसला लिया गया है। इसके अलावा ८ संयुक्त पुलिस आयुक्त, २१ डीसीपी, ६१ सहायक पुलिस आयुक्त, १९८० पुलिस निरीक्षक और १० हजार ११० पुलिस कांटेबल तैनात किए गए हैं। बड़ी संख्या में होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस महकमें द्वारा लोगों से आह्वान किया गया है कि संयम बरतते हुए पुलिस का सहयोग करे और किसी भी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही फौरन मुख्य पुलिस कंट्रोल को सूचित करें।

अन्य समाचार