-सीमा श्रीवास्तव
-एआई द्वारा बनाए जा रहे डीपफेक तस्वीरों के खिलाफ हिल्टन कई महीनों से आवाज उठा रही हैं।
-दस्तावेजों में अभियोजकों का कहना है कि केली और अज्ञात महिला ने तस्वीरों को गोपनीय रखने पर सहमति जताई थी।
जान का दुश्मन डीपफेक
अभिनेत्री, रियलिटी स्टार और अरबपति पेरिस हिल्टन को कौन नहीं जानता जो डीपफेक पॉर्नोग्राफी से परेशान हैं। मानो जान की दुश्मन बन गई है यह एआई। एआई द्वारा बनाए जा रहे डीपफेक तस्वीरों के खिलाफ हिल्टन कई महीनों से आवाज उठा रही हैं। अब एक बार फिर इस डीपफेक पॉर्नोग्राफी के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में हिल्टन को वैâपिटल हिल में बोलते हुए देखा जा सकता है, जहां वह इस मुद्दे का स्पष्ट और व्यक्तिगत विवरण देती हैं। ‘मुझे आज पता है कि एआई द्वारा बनाई गई मेरी १००,००० से अधिक आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें मौजूद हैं।’ इनमें से एक भी असली नहीं है, इनमें से एक भी सहमति से नहीं हुआ है,’ उन्होंने कहा। हिल्टन ने मौजूदा संकट और अपने दर्दनाक अतीत के बीच सीधा संबंध बताया। दो दशक से भी अधिक समय पहले, उनके और उनके तत्कालीन प्रेमी रिक सॉलोमन का एक सेक्स टेप उनकी सहमति के बिना ऑनलाइन लीक हो गया था। बाद में उन्होंने निजता के उल्लंघन और मानसिक पीड़ा के लिए टेप जारी करने वाली कंपनी पर ३० मिलियन डॉलर का मुकदमा किया।
अश्लील बदला
किसी को मानसिक रुप से मात देना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। और जब बात ऐसे बदले की हो जो अश्लील हो तो समझा जा सकता है कितना मानसिक आघात पहुंचता होगा। जी हां, रियल हाउसवाइव्स ऑफ ऑरेंज काउंटी’ की पूर्व सदस्य केली डोड एक रिवेंज पॉर्न मामले के घेरे में है। केली पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का यौन संबंध बनाने और हस्तमैथुन करने का फुटेज उसकी सहमति के बिना साझा किया था। टीएमजेड द्वारा प्राप्त नए कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, केली ने ‘गैरकानूनी और जानबूझकर’ एक अज्ञात महिला की यौन गतिविधि में लिप्त तस्वीरें वितरित कीं। अभियोजकों का कहना है कि केली ने २९ अगस्त, २०२५ को या उसके आसपास बदला लेने के उद्देश्य से अश्लील वीडियो साझा किया था। आरोप है कि केली ने उस व्यक्ति की सहमति के बिना, उस परिस्थिति में वीडियो रिकॉर्ड किया था जब उस व्यक्ति को निजता की उचित अपेक्षा थी। दस्तावेजों में अभियोजकों का कहना है कि केली और अज्ञात महिला ने तस्वीरों को गोपनीय रखने पर सहमति जताई थी। अभियोजकों का दावा है कि कथित रिवेंज पॉर्न घटना के लगभग उसी समय के दौरान, केली ने उस व्यक्ति से संपर्क किया और उसे, उसकी संपत्ति और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। महिला के साथ कथित घटना के लिए मारपीट का आरोप भी है। कुल मिलाकर, केली पर ३ छोटे-मोटे अपराधों का आरोप है और उसे जेल की सजा भी हो सकती है।
