-पत्नी ने लूट ली महफिल
चैंपियंस लीग फाइनल से पहले पेरिस सेंट-जर्मेन के रूसी गोलकीपर मातवेई सफोनोव एक अजीबोगरीब वायरल विवाद में आ गए हैं। ब्रिटिश टैब्लॉइड द सन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी एडल्ट फिल्म अभिनेत्री मैरी रॉक ने सफोनोव को आर्सेनल के खिलाफ फाइनल में हर सेव के बदले ‘नाइट ऑफ पैशन’ का ऑफर दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मैरी रॉक खुद पीएसजी समर्थक हैं और उन्होंने इसे सफोनोव को प्रेरित करने वाला मजाकिया ऑफर बताया। इस ऑफर पर सफोनोव ने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनकी पत्नी मरीना कोंद्रात्युक ने चुटीले अंदाज में जवाब देकर पूरा मामला पलट दिया। उन्होंने कहा कि एडल्ट स्टार को शायद पता नहीं कि उनके पति के लिए ‘जोश भरी रात’ का मतलब क्रॉसवर्ड हल करना, क्विज शो देखना और रात ११:३० बजे सो जाना है, क्योंकि अगले दिन ट्रेनिंग के लिए जल्दी उठना होता है। सोशल मीडिया पर पत्नी का यह जवाब खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे हाजिरजवाबी और रिश्ते की परिपक्वता बताया। वहीं फुटबॉल प्रशंसकों का कहना है कि ऐसे वायरल ऑफर से ज्यादा अहम यह है कि सफोनोव फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में कितनी एकाग्रता और मजबूती दिखाते हैं।
