-सीबीएसई मामले में शिक्षा मंत्री का `जुबानी सरेंडर’
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
सीबीएसई परीक्षा और रिजल्ट व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री ने खुद अव्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए माना कि सिस्टम में गंभीर खामियां रहीं, जिसकी वजह से लाखों छात्र और अभिभावक परेशान हुए। विपक्ष अब इसे सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताकर हमला बोल रहा है, जबकि छात्रों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बता दें कि सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्विंâग यानी ओएसएम व्यवस्था में गड़बड़ी पर राहुल गांधी के बड़े हमले के बाद पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने `गड़बड़ी’ मानी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और अगर मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी पाई गई तो कोई भी नहीं बचेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, `मैं जिम्मेदारी लेता हूं। इसे ठीक किया जाएगा, समाधान निकाला जाएगा। हम सब इस काम पर लगे हुए हैं।’ हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि यह जिम्मेदारी लेने का क्या मतलब है। क्या यह सिर्फ बयान देने के लिए है या फिर उनको इस प्रक्रिया से अलग करने जैसी कार्रवाई भी होगी?
