मुख्यपृष्ठसमाचारविवादित इंजीनियर को कमान सौंपने की तैयारी!

विवादित इंजीनियर को कमान सौंपने की तैयारी!

कुंभमेले का काम, नासिक पीडब्ल्यूडी ‘बिना कप्तान’

खडसे का सरकार पर जोरदार हमला

सुनील ओसवाल / मुंबई

एक तरफ नासिक और त्र्यंबकेश्वर में आगामी कुंभ मेले को लेकर हजारों करोड़ के विकास कार्यों का ढोल पीटा जा रहा है तो दूसरी तरफ हकीकत यह है कि इन कामों की जिम्मेदारी संभालने वाला सार्वजनिक निर्माण विभाग नासिक में आज भी पूर्णकालिक मुख्य अभियंता के बिना चल रहा है। कुंभ मेले जैसे अति संवेदनशील आयोजन के बीच विभाग में यह प्रशासनिक शून्यता अब बड़े राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है।
सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर खड़ा हुआ है कि नासिक के मुख्य अभियंता पद पर अब जलगांव के अधीक्षक अभियंता प्रशांत सोनवणे को पदोन्नति देकर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति के पीछे मंत्री गिरीश महाजन की विशेष रुचि बताई जा रही है। जबकि प्रशांत सोनवणे को लेकर पहले से ही विभागीय और राजनीतिक गलियारों में कई गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच अब जलगांव के अधीक्षक अभियंता प्रशांत सोनवणे को पदोन्नति देकर नासिक के मुख्य अभियंता पद पर लाने की जोरदार कोशिशें शुरू होने की खबर सामने आई है। इस पूरे मामले पर राज्य के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व विपक्षी नेता एकनाथ खडसे ने इस पूरी प्रक्रिया पर खुलकर सवाल उठा दिए।

अन्य समाचार