मुख्यपृष्ठसमाचारभायंदर में ‘१०५ गैंग’ का खूनी खेल डिलिवरी बॉय पर ब्लेड से...

भायंदर में ‘१०५ गैंग’ का खूनी खेल डिलिवरी बॉय पर ब्लेड से हमला

३ हजार के विवाद में जानलेवा वार मैदान में बुलाकर किया हमला

सुरेश गोलानी / मुंबई

‘१०५ गैंग’ के नाम पर दहशत
हमलावरों ने कथित रूप से ‘१०५ गैंग’ का नाम लेकर डिलिवरी बॉय भावसागर भोरगे पर हमला किया। आरोप है कि ब्लेड जैसे धारदार हथियार से पेट और सीने पर वार किए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गैंग गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भायंदर-पूर्व इलाके में स्थित हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे मैदान के पास एक २४ वर्षीय डिलिवरी बॉय पर ब्लेड जैसे धारदार हथियार और पत्थरों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान वसई निवासी भावसागर पांडुरंग भोरगे के रूप में हुई है, जो ब्लिंकिट नामक ऑनलाइन डिलिवरी ऐप के लिए डिलिवरी बॉय का काम करता है। भोरगे द्वारा नवघर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी राहुल पासवान के साथ ३,००० रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने और समझौता करने के नाम पर पासवान ने कथित रूप से भोरगे को मैदान में बुलाया।
दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पासवान ने न सिर्फ ब्लेड जैसे धारदार हथियार से भोरगे के पेट और सीने पर वार किए, बल्कि पत्थरों से भी जानलेवा हमला किया और अपने दोस्तों के साथ वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल भोरगे को भायंदर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि पुलिस ने जानलेवा हमले के बावजूद हत्या के प्रयास के लिए पासवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा १०९ लगाने के बजाय खतरनाक हथियारों का उपयोग कर गंभीर चोट पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य समाचार

चांदनी!