मुख्यपृष्ठसमाचारकैंडल मार्च निकालकर यूपी सरकार को चेताया… नकल माफियाओं पर नकेल कसे...

कैंडल मार्च निकालकर यूपी सरकार को चेताया… नकल माफियाओं पर नकेल कसे सरकार

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगम नगरी प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के जरिए छात्रों ने सरकार से परीक्षाओं में धांधली करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कैंडल मार्च में शामिल प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि हर परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, चाहे लेखपाल भर्ती परीक्षा हो, यूपीएसआई और नीट जैसी परीक्षाएं हों या अन्य भर्ती परीक्षाएं। इन परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हैं।
निष्पक्ष और नकलविहीन भर्ती परीक्षाओं के दावे सरकार करती है, लेकिन अक्सर पेपर लीक
जाते हैं या फिर भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदल दी जाती है। ऐसे में इसका खामियाजा तमाम प्रतियोगी छात्रों को उठाना पड़ता है।
छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाएं न सिर्फ नकलविहीन हों, बल्कि उनमें पारदर्शिता भी बनी रहे, ताकि परीक्षार्थियों का समय खराब न हो। सरकार को भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए, ताकि परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

अन्य समाचार