सामना संवाददाता / नई दिल्ली
देशभर में सीबीएसई की गड़बड़ियों और छात्रों की परेशानियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार सत्ता बचाने और राजनीतिक समीकरण साधने में व्यस्त है, जबकि लाखों बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गड़बड़ी पर चुप्पी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना, यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है, लाखों छात्रों के भविष्य की नहीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच `एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह पहले दिन से ही सीबीएसई की `ऑन-स्क्रीन मार्विंâग’ और `सीओईएमपीटी’ को अनुबंध दिए जाने के मामले में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं, क्योंकि देश के युवाओं को सच जानने का अधिकार है।
