शीतल अवस्थी
सभी की इनकम एक जैसी नहीं होती। किसी की इनकम अधिक होती है और किसी की कम। कई बार ऐसा भी होता है कि समान रूप से काम करने से बाद भी योग्य व्यक्ति को कम वेतन मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आमदनी में वृद्धि हो तो नीचे लिखे टोटकों से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
कहते हैं कहीं से बांस का बांदा लेकर लेकर आए। उस बांदा को घर के भीतर छत में ९ दिन तक लटकाकर दसवें दिन मिट्टी के बर्तन में बंद करके रखने से भाग्य में वृद्धि होगी और आमदनी बढ़ने लगेगी। इसके अलावा आपके सभी काम बनने लगेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। लक्ष्मी पूजा करते समय फूल लक्ष्मी के सामने, अगरबत्ती बाएं, भोग दक्षिण दिशा में तथा दीप हमेशा बाईं ओर रखें। इससे भी धन का आगमन होने लगेगा। घर के पूजा स्थल में हमेशा एक जटा वाला नारियल अवश्य रखें। नारियल को लक्ष्मी का ही स्वरूप माना गया है। इससे भी धन संंबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इस टोटके से कालसर्प दोष का प्रभाव कम हो जाएगा और आपको जीवन में सफलता मिलने लगेगी। यह सब लोकमान्यताएं हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
