मुख्यपृष्ठग्लैमरबच्चों का शो बनाते-बनाते बच्ची से शादी

बच्चों का शो बनाते-बनाते बच्ची से शादी

-सीमा श्रीवास्तव

टंबल को शोबिज की उनकी साथी सामंथा डोरेंस में अपना जीवनसाथी मिल गया है, जो उनसे २१ साल छोटी हैं।

अब तक इसकी दुनिया भर में २७ मिलियन बोतलें बिक चुकी हैं, जबकि इसका सिग्नेचर रोजे अब यूके का नंबर १ प्रीमियम ब्रांडेड रोजे बन गया है।

बच्चों का शो बनाते-बनाते बच्ची से शादी
अब इसे क्या कहें, दीवानापन या पागलपन या मोहब्बत। जो हो मगर सीबीबीज के मेगास्टार मिस्टर टंबल को शोबिज की उनकी साथी सामंथा डोरेंस में अपना जीवनसाथी मिल गया है, जो उनसे २१ साल छोटी हैं। हालांकि, बालिग है मगर उनके हिसाब से तो वो बच्ची ही है। बच्चों के मनोरंजनकर्ता के रूप में पहचाने जाने वाले मिस्टर टंबल जिनका असली नाम जस्टिन फ्लेचर है अभी ५५ वर्ष के हैं और अपनी युवा बीवी के साथ वो अपने २५ लाख पाउंड के फार्महाउस में रहने लगे हैं। दरअसल, जस्टिन को पैंटोमाइम और अपने लाइव टूर के दौरान सामंथा से प्यार हुआ। फिर इजहार हुआ और बाद में विवाह। दिलचस्प यह है कि इस स्टार का यह पहला सार्वजनिक रिश्ता है। वो अब तक अपनी टीवी की सफलताओं में ही जी रहे थे। बताते हैं कि सिर्फ टीवी से उन्होंने २ मिलियन पाउंड कमाए हैं। उनसे लगभग हर किसी इंटरव्यू में शादी के बारे में पूछा जाता था। और वो ऐसे सवालों को हंस कर या तो टाल जाते थे या फिर कहते थे हां प्रस्ताव मिल रहे हैं। उन्होंने एकबार मजाक में कहा था कि उन्हें बीबीसी के मशहूर शो ‘समथिंग स्पेशल’ को देखने वाली माताओं से शादी के कई प्रस्ताव मिले हैं।
बर्थ डे का काइली मिनोग वाइन नशा
यह भी एक तरह की मार्केटिंग है। अब सेलेब्रिटी के लिए तो अवसर की तलाश होती है। गायिका काइली मिनोग को भी एक शानदार अवसर मिला। यह अवसर था उसके जन्मदिन का। बस फिर क्या था, लगे हाथ अपने वाइन ब्रांड को भी चमका दिया। दरअसल, काइली अपना जन्मदिन मना रही हैं और अपने रोजे ब्रांड के लिए वह बधाई भी दे रही हैं। ‘कांट गेट यू आउट ऑफ माय हेड’ गाने की गायिका ५८ साल की हो गईं, उन्होंने डिनर और कॉकटेल के साथ अपना जन्मदिन मनाया और अंत में चॉकलेट केक खाया। साथ ही अपने शराब के कारोबार, काइली मिनोग वाइन के लिए यह अवसर हाथ से जाने नहीं दिया। वर्ष २०२० में काइली ने अपना ब्रांड बाजार में उतारा था। अब तक इसकी दुनिया भर में २७ मिलियन बोतलें बिक चुकी हैं, जबकि इसका सिग्नेचर रोजे अब यूके का नंबर १ प्रीमियम ब्रांडेड रोजे बन गया है। वहीं, उनका प्रोसेको रोजे अपने ब्रांडेड वर्ग में ३१ प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी स्थान पर है। काइली ने कहा है कि इस रेंज में उनकी व्यक्तिगत पसंदीदा वाइन जीरो परसेंट अल्कोहल वाली रोज वाइन है, क्योंकि उन्होंने अपने व्यस्त कार्य शेड्यूल के बीच खुद शराब का सेवन कम कर दिया है। है न जन्मदिन पर काइली वाइन का नशा।

अन्य समाचार