मुख्यपृष्ठग्लैमरखटखटाया कोर्ट का दरवाजा

खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

नागा चैतन्य ने अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनके नाम, तस्वीर और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि एआई से बने आपत्तिजनक कंटेंट, अश्लील सामग्री और फर्जी मर्चेंडाइज के जरिए उनकी छवि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ पोस्ट्स में उन्हें उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के साथ रिश्ते को लेकर गलत तरीके से बदनाम किया गया है। उनकी लीगल टीम ने इसे मानहानिकारक और ट्रोलिंग बताया है। मामले की सुनवाई जस्टिस ज्योति सिंह की अदालत में हुई, जहां अदालत ने पब्लिक फिगर्स की संवेदनशीलता पर भी टिप्पणी की। अगली सुनवाई ३० सितंबर को तय की गई है, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि उन्हें किस हद तक कानूनी सुरक्षा दी जा सकती है।

अन्य समाचार