मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सपने में भी नहीं सोचा...’

‘सपने में भी नहीं सोचा…’

अक्षरा सिंह ने अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लेटेस्ट गाने ‘घिस-घिस’ में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब ट्रेंडिंग तक छाया हुआ है। अपने पहले ही बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट से अक्षरा ने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने की सफलता से भावुक होकर अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर पूरे भारत तक मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा कि ‘ओह माई गॉड, सपने में भी नहीं सोचा कभी।’ यह सिर्फ शुरुआत है और लक्ष्य इसे नंबर १ बनाना है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार के साथ काम करना उनके लिए सपने जैसा था।

अन्य समाचार