मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमीरा रोड में जैन मुनिश्री जिन रत्न विजय महाराज की प्रेरणा से...

मीरा रोड में जैन मुनिश्री जिन रत्न विजय महाराज की प्रेरणा से गुरुकुल बोर्डिंग स्कूल

सामना संवाददाता / मीरा-भायंदर 

जैन मुनिश्री जिन रत्नविजयजी म.सा. की प्रेरणा से मुस्कान संस्था एवं फ्लोरा फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से भारतभर में गुरुकुलों के निर्माण का संकल्प लिया गया है। इस अभियान की शुभ शुरुआत मीरा रोड, महाराष्ट्र में हुई, जहां जिन भक्ति मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट एवं प्लेजेंट पैलेस जैन संघ द्वारा परम पूज्य गणिवर्य क्रांतिकारी जैन मुनिश्री जिन रत्न विजय महाराज साहेब की प्रेरणा तथा दानदाताओं के सहयोग से दो मंजिला गुरुकुल विद्यालय (बोर्डिंग) की स्थापना की गई, जो शुरू भी हो गया है।
इस गुरुकुल में लगभग 100 बच्चों के लिए शिक्षा, भोजन एवं रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस गुरुकुल विद्यालय का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल विनोद मेहता, मुंबई मनपा के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी की विशेष उपस्थिति एवं सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था द्वारा घोषणा की गई कि एक बच्चे के वार्षिक पालन-पोषण एवं शिक्षा का खर्च दो लाख सात हजार रुपये होगा। यह घोषणा सुनते ही उपस्थित दानदाता आगे बढ़कर पहले वर्ष का संपूर्ण खर्च वहन करने हेतु सहयोग के लिए सामने आए और अपने धन का सदुपयोग किया।
संस्था का उद्देश्य है कि जहां-जहां देवालय हैं, वहां-वहां गुरुकुल विद्यालय एवं गौशालाओं का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को संस्कार, इंसानियत, देशभक्ति, स्वरोजगार (स्किल डेवलपमेंट) एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए।
यह जानकारी फ्लोरा फाउंडेशन के चेयरमैन व ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी तथा मुस्कान संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी भरत नागड़ा (जैन) ने दी।
फ्लोरा फाउंडेशन के चेयरमैन तथा मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने आगे कहा कि अब जैन एवं हिंदू समाज ने संगठित होकर संकल्प लिया है कि जहां देवालय, वहां गुरुकुल विद्यालय, में संस्कार, देशभक्ति, इंसानियत, सेवा और शास्त्रों के पाठ के साथ-साथ शस्त्र विद्या, स्वरोजगार एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा गौशालाओं का भी निर्माण कराया जाएगा।

अन्य समाचार

खाट!