-जानलेवा हमले के आरोप में बेटे सहित पूर्व पालिकाध्यक्ष पर केस दर्ज
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
नगर के खैराबाद मुहल्ले में पूर्व शनिवार को मकान की बाउंड्रीवॉल गिराने के फसाद हो गया। जिसके चलते जमकर मारपीट हो गई। प्रकरण में पूर्व पालिकाध्यक्ष सैय्यद रहमान मानू व उनके बेटे सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ सुल्तानपुर नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, द्वितीय पक्ष ने भी क्रॉस एफआईआर के लिये तहरीर दे दी है।
खैराबाद जमाल गेट निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि उनके मकान के सामने बनी बाउंड्रीवॉल को मोहल्ले के सैयद रहमान उर्फ मानू, सैयद अफ़्फ़ान, सदफ़ अहमद पिंटू, गुफ़रान, सैयद इरकान और पांच -छह अन्य लोगों ने गिरा दिया।
जब इकबाल व निसार अहमद ने विरोध किया, तो उन्हें मारने के लिए हमलावरों ने दौड़ा लिया। इकबाल की पत्नी की भी पिटाई की गई। इशरत से हमलावरों ने मोबाइल लेकर छीन लिया और उन्हें धक्का दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। मामले में नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे वारदात की पुष्टि हो रही है।
