मुख्यपृष्ठनए समाचारलखनऊ में सम्मानित हुए सुल्तानपुर के गोमती मित्र!

लखनऊ में सम्मानित हुए सुल्तानपुर के गोमती मित्र!

-माय होम इंडिया संस्था के समारोह में यूपी सरकार के मंत्रियों व विभूतियों ने नवाजा

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी में पर्यावरण संरक्षण व गोमती नदी की जल प्रदूषण से मुक्ति के लिए खासा सक्रिय सुल्तानपुर की संस्था गोमती मित्र मंडल राजधानी लखनऊ में सम्मानित की गई। ‘माय होम इंडिया’ परिवार की ओर से ये समारोह लखनऊ के छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती पर आयोजित किया गया। समारोह में यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी व बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने। मंचस्थ विशिष्ट जनों ने सुल्तानपुर की संस्था गोमती मित्र मंडल समिति के मुखिया रूद्र प्रताप सिंह मदन के साथ मौजूद उनके सहयोगियों रतन कसौधन, राजेंद्र शर्मा, राकेश सिंह दद्दू, अजय वर्मा, मुन्ना सोनी व आलोक तिवारी आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर माय होम इंडिया के यूपी संयोजक आलोक रंजन सिंह ने गोमती मित्रों के पर्यावरण संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ने अनौपचारिक वार्तालाप में रुद्र प्रताप सिंह मदन ने आयोजक मण्डल के प्रति ह्रदय से आभार प्रेषित किया और कहा कि यह गोमती मित्रों व प्रत्येक नगरवासी का सम्मान है। गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि संगठन निरंतर अपने निर्धारित पथ पर अग्रसर रहेगा।

अन्य समाचार