मुख्यपृष्ठखेलIPL में RCB की ‘विराट' जीत

IPL में RCB की ‘विराट’ जीत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को उसके घरेलू मैदान पर पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का पैâसला किया और अपने कप्तान के इस निर्णय को गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिखाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। आरसीबी के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा, जिसके चलते गुजरात का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम निर्धारित २० ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल १५५ रन ही बना सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। १५६ रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को विराट कोहली ने तूफानी शुरुआत दिलाई। कोहली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गुजरात के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी और मैच का रुख आरसीबी की ओर मोड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी ने टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। इसके बाद अन्य बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी निभाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

अन्य समाचार