सामना संवाददाता / मुंबई
इस प्रकार की सेवा संपन्नता के सुअवसर पर स्कूल की तरफ से आदर्श प्रिंसिपल श्री अंबरसिंग मगर सर की सेवा संपूर्ति मौके पर उन्हें खुशी-खुशी विदाई दी गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, माध्यमिक शिक्षा विभाग में एस . जी.बर्वे नगर म्युनिसिपल सेकेंडरी स्कूल, घाटकोपर (पश्चिम) के आदर्श प्रिंसिपल श्री अंबरसिंग सुभद्रा सुकदेव मगर सर सरकारी तय उम्र के अनुसार आज 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इसलिए स्कूल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें एक यादगार और खुशनुमा माहौल में विदाई दी। भले ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां थीं और स्कूल के टीचर्स और स्टाफ जनगणना और वोटर लिस्ट में सुधार के काम में बिज़ी थे, फिर भी कल शनिवार,30 मई, 2026 को सारा स्टाफ सिर्फ प्रिंसिपल श्री अंबरसिंग मगर के स्नेह की वजह से स्कूल में मौजूद था, क्योंकि यह मगर सर के सर्विस करियर का आखिरी दिन था। स्कूल समयानुसार वे प्रातः 7:00 बजे स्कूल में उपस्थित हुए । आते ही उनका बड़े गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने स्कूल को नमन किया इस स्कूल के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया है स्कूल में सेवा के आखरी दिन तक वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने कई प्रलंबित काम पूरे किए । सभी फाइलें अपडेट की , ज़रूरी पत्राचार और प्रशासनिक काम पूरा किया ।तत्पश्चात मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ उन्होंने एक मीटिंग , एनुअल प्लानिंग और स्कूल एक्शन प्रोग्राम का रिव्यू किया। सभी को उनके काम की ज़िम्मेदारियां दी और काम करने का तरीका समझाया । साथ ही, प्रत्येक स्टाफ की पीठ थपथपाई । स्कूल की आने वाली ज़िंदगी और रेप्युटेशन और एजुकेशन डिपार्टमेंट की परफॉर्मेंस को धीरे-धीरे कैसे बेहतर बनाया जाएगा, इस पर गाइडेंस दिया । सभी स्टाफ ने स्नेह भरी और इमोशनल विदाई दी। ऐसे भावविभोर मौके पर कई लोगों की आँखों में आँसू थे। आखिर में, जाते समय प्रिंसिपल मगर सर ने क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी, अलग-अलग कमरों, स्कूल बिल्डिंग को देखा और स्कूल को नमन किया।
