सामना संवाददाता / मुंबई
राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान एवं माझा सु संकल्प अभियान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 31 मई 2026 को गोपाल शेट्टी सभागृह, म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुख्यालय, करी रोड, मुंबई में काव्यगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित ‘दिव्य’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दैनिक समाचार पत्र आइडियल इंडिया न्यूज़ के संपादक डॉ. प्रमोद वाचस्पति, आइडियल इंडिया न्यूज़ के प्रमुख संपादक, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं प्रवक्ता, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, दिल्ली के श्री संजय पाण्डेय तथा आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, दिल्ली के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आर.पी. विश्वकर्मा उपस्थित थे।
उक्त समारोह का आयोजन नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, म्युनिसिपल मजदूर यूनियन स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग तक्रार निवारण समिति के सेक्रेटरी तथा कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ ने किया, जबकि संयोजन माझा सु संकल्प अभियान के संस्थापक सेक्रेटरी, यूनियन उपाध्यक्ष एवं कवि-समाजसेवी डॉ. मंगेश पेडामकर ने किया। समारोह का मार्गदर्शन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।
समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आर.एल. वर्मा के मंगलाचरण एवं अनिल कुमार राही की सरस्वती वंदना से हुआ। मंच का संचालन विनय शर्मा ‘दीप’ ने किया, जहां 28 कवि एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
आमंत्रित विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में अमर बहादुर पटेल, अवनीश कुमार दीक्षित ‘दिव्य’, अनिल कुमार राही, ओमप्रकाश सविता, डॉ. आर.एल. वर्मा, हस्ताक्षर संस्था के अध्यक्ष एवं गीतकार जवाहर लाल निर्झर, कल्पेश यादव, डॉ. रामस्वरूप साहू, काव्य सृजन के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, लेखक विनोद शुक्ला ‘गुंजन’, आनंद पाण्डेय ‘केवल’, ओमप्रकाश तिवारी, कवयित्री रीना धीमान, कवयित्री कविता झा, कवयित्री सत्यवती मौर्य, उमेश मिश्रा ‘प्रभाकर’, संगीत साहित्य मंच के संस्थापक रामजीत गुप्ता, अरुण मिश्र ‘अनुरागी’, सुशील शुक्ला ‘नाचीज़’, अधिवक्ता अनिल शर्मा, महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत रामसिंह, प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, जनभाषा के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज, युवा कवि प्रथमेश प्रवीण नाईक, कवयित्री पुजाली शिंदे, किशोरी माने सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह की गतिविधियों को कवरेज प्रदान करने हेतु दैनिक समाचार पत्र जनहित इंडिया के महाराष्ट्र प्रभारी मुन्ना यादव ‘मयंक’ एवं आपकी आवाज BSVS NEWS के प्रमुख अरविन्द बिन्द उपस्थित थे।
आयोजन समिति ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर किया। अंत में डॉ. मंगेश पेडामकर ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।
