-सीमा श्रीवास्तव
प्यार नहीं तो टैटू भी नहीं
-वायरल तस्वीरों में जेनिफर अपने शरीर पर बने बेन के नाम के खास टैटू को छिपाती नजर आ रही हैं।
मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जेनिफर की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड बेन एफ्लेक की यादों को हमेशा के लिए मिटाने का पैâसला कर लिया है। वायरल तस्वीरों में जेनिफर अपने शरीर पर बने बेन के नाम के खास टैटू को छिपाती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक पैâमिली गैदरिंग के दौरान, जेनिफर ने एक बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका टैटू साफ दिखाई दे रहा था। पहले यह टैटू एक इनफिनिटी सिंबल बना था, जिसके अंदर जेनिफर और बेन दोनों के नाम लिखे थे और उसके ऊपर एक तीर बना था। लेकिन, हाल ही में सामने आई फोटो में, जेनिफर का नाम तो दिखाई दे रहा है, लेकिन बेन का नाम छिपा हुआ लग रहा है। लोग कह रहे हैं कि जब प्यार ही नहीं रहा तो टैटू किस काम का।
१,६६० करोड़ की ‘दुआ’ कबूल
-करोड़ों फैंस की पसंदीदा सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है।
जी हां, यह १,६६० करोड़ की दुआ कबूल ही है। दरअसल, दुनियाभर में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाली पॉप स्टार दुआ लीपा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। करोड़ों फैंस की पसंदीदा सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। दोनों के रिश्ते की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं और अब शादी की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। १,६६० करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली दुआ लीपा जितनी अपने गानों के लिए मशहूर हैं, उतनी ही अपनी ग्लैमरस लाइफ और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता है। कैलम टर्नर ब्रिटेन के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन बाद में फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली। ३५ साल के कैलमम कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और आज वे ब्रिटेन के चर्चित सितारों में गिने जाते हैं। तो हुई न उनकी दुआ कबूल।
