बॉलीवुड में लंबे ब्रेक के बाद इमरान खान फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इमरान की वापसी को लेकर जहां उनके पैंâस उत्साहित हैं, वहीं भूमि पेडनेकर भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में भूमि ने खुलासा किया कि बचपन में इमरान खान उनके बड़े क्रश हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि इमरान की रोमांटिक फिल्मों में उनका संवेदनशील और आदर्श ‘ग्रीन फ्लैग’ हीरो वाला अंदाज उन्हें बेहद पसंद था। भूमि के लिए उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपने के पूरा होने जैसा है। इमरान खान ने २००८ में ‘जाने तू या जाने ना’ से डेब्यू किया था और अब लगभग १५ साल बाद वह लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके करीबी दोस्त दानिश असलम ने किया है। दोनों की दोस्ती ‘ब्रेक के बाद’ के सेट पर शुरू हुई थी और अब यह सहयोग एक नए प्रोजेक्ट में बदल गया है।
