मुख्यपृष्ठसमाचारबार-बार बिजली कटौती से नागरिक परेशान

बार-बार बिजली कटौती से नागरिक परेशान

द्रुप्ति झा / मुंबई

-लोगों ने की तत्काल समाधान की मांग

मुंबई के गिरगाम क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं। उन्होंने संबंधित प्रशासन और बिजली कंपनी से इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। गर्मी के मौसम में अचानक और लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों तथा घर से काम करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गिरगाम डिवीजन के ठाकुरद्वार, जे.एस.एस. रोड, मुगभट रोड, प्रार्थना समाज रोड, खेतवाड़ी, डी.पी. रोड, सी.पी. टैंक और वी. जयकर मार्ग क्षेत्रों में पिछले दो-तीन महीनों से बिजली आपूर्ति में लगातार रुकावट आने के कारण नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह पानी की आपूर्ति के समय तथा रात ८ बजे से १० बजे के बीच, जब अधिकांश लोग अपने घर लौटते हैं, तब बार-बार बिजली कटौती होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से पानी भरने में लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छात्रों की पढ़ाई और वरिष्ठ नागरिकों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।नागरिकों का कहना है कि बिजली गुल होने के बाद जब वे संबंधित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का प्रयास करते हैं, तो अक्सर फोन का जवाब नहीं मिलता। कई बार संपर्क होने पर भी बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती।

अन्य समाचार