– बेटा की लाश निचले हिस्से में एक दुकान में मिली
– लाशों के सिर पर गहरे जख्म, आस-पास खून के निशान
राजेश सरकार / प्रयागराज
शहर के अत्यंत व्यस्त इलाके साउथ मलाका चौराहा हिवेट रोड पर बने दो मंजिला व्यावसायिक भवन के ऊपरी तल पर रहने वाले कारोबारी परिवार के मुखिया वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनिता (62) तथा बेटी मीनाक्षी (40) की लाशें अलग अलग कमरों में पलंग पर पाई गई। तीनों के सिर पर गहरे जख्म थे और आसपास फैला खून सूख चुका था। जबकि उनके अविवाहित बेटे अभिषेक (38) का शव भवन के निचले हिस्से मे बने दुकानों में एक में पाई गई।परिस्थितियां साफ तौर पर स्पष्ट कर रही थी की चारों की हत्या हुई है। तीन लाशें ऊपरी हिस्से में बने घर के अंदर अलग-अलग कमरों में मिली हैं। जबकि बाहर से घर का ताला बंद था। मंगलवार दोपहर तेज बदबू निकलने से पड़ोसियों को शक हुआ तो 112 नंबर डायल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची थी।डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक कमरों में बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अंकिता तथा पुत्री मीनाक्षी की लाश पड़ी थी। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र का 38 साल का बेटा अभिषेक का शव एक दुकान में में पड़ा था। उसके बारे में पहले कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र वैश्य कारोबारी थे। साउथ मलाका हिवेट रोड चौराहे पर सब्जी मंडी के पास उनका दो मंजिला भवन है । नीचे के हिस्से में 14 दुकान हैं । इनमें से 13 दुकान किराए पर दी गई है। एक दुकान में बेटी मीनाक्षी का गिफ्ट गैलरी शॉप है। ऊपरी तल पर पूरा परिवार रहता था। बताया जाता है कि कारोबारी वीरेंद्र कुमार का एक छोटा बेटा भी है जो कई वर्षों से लापता है। जानकारी मिली है कि बेटी मीनाक्षी के गिफ्ट शॉप में वीरेंद्र कुमार वैश्य भी बैठा करते थे । बेटा अभिषेक कुछ अन्य काम करता है। पड़ोसियों के अनुसार वीरेंद्र को रविवार को आखिरी बार देखा गया था। जबकि अभिषेक पिछले तीन-चार दिनों से नजर नहीं आ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ऊपर पहुंची तो गेट का ताला बंद था। बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस ऊपरी मंजिल पर पहुंची। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने सभी लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गहन पड़ताल में जुटी हुई थी। सामूहिक हत्याकांड को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
