यू विल लव मी!

लगता है कि जाह्नवी कपूर इन दिनों फैंस से कुछ ऐसा ही कहना चाहती हैं। दरअसल, राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी को लेकर एक्ट्रेस ने ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। जाह्नवी का कहना है कि फिल्म देखने के बाद लोग उन्हें पहले से भी ज्यादा पसंद करने लगेंगे। दरअसल, हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस ने फैंस से बातचीत की और फिल्म को लेकर अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने फैंस के प्यार व सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ‘पेड्डी’ देखने के बाद लोग उन्हें पहले से भी ज्यादा पसंद करेंगे और प्यार भी। एक्ट्रेस ने कहा, `आप सभी से इतना प्यार पाकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि जब आप फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकलेंगे, तब भी आपके दिल में मेरे लिए यही प्यार होगा। अब यह आत्मविश्वास है, फिल्म पर भरोसा है या फिर फैंस के दिल जीतने की नई रणनीति, यह तो पेड्डी की रिलीज के बाद ही पता चलेगा..!

अन्य समाचार