मुख्यपृष्ठअपराधमोबाइल की मरम्मत के लिए नहीं मिले पैसे तो नाबालिग लड़की ने...

मोबाइल की मरम्मत के लिए नहीं मिले पैसे तो नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी!

राधेश्याम सिंह / विरार

विरार (पूर्व) के गड़गापाडा क्षेत्र में एक १७ वर्षीय नाबालिग द्वारा खुदकुशी करने की दुखद घटना सामने आई है। विरार पुलिस स्टेशन में दर्ज आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की पहचान अनिता महादेव सलगरे के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह अपनी मां के साथ विरार आई जीवदानी दर्शन चाल, गड़गापाडा क्षेत्र में रहती थी। बताया गया है कि खराब मोबाइल डिस्प्ले की मरम्मत के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर किशोरी ने घर के कमरे में छत से लगी लोहे की पाइप पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद विरार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामले में किसी प्रकार का संदेह या शिकायत सामने नहीं आई है। विरार पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य समाचार