मुख्यपृष्ठनए समाचारएयर इंडिया भवन बनेगा महाराष्ट्र सरकार का नया शक्ति केंद्र!

एयर इंडिया भवन बनेगा महाराष्ट्र सरकार का नया शक्ति केंद्र!

सामना संवाददाता / मुंबई

नरीमन पॉइंट स्थित ऐतिहासिक एयर इंडिया भवन अब महाराष्ट्र सरकार के कब्जे में आ गया है। सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भोसले ने कहा कि पहले भवन की संपूर्ण संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) जांच की जाए, उसके बाद ही आंतरिक विकास कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग, मजबूत विद्युत व्यवस्था और दीर्घकालिक टिकाऊपन पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने भवन के मुख्य प्रवेशद्वार को महाराष्ट्र की शान के अनुरूप भव्य स्वरूप देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंत्रालयीन कामकाज के लिए मुंबई आने वाले नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 1601 करोड़ रुपये में एयर इंडिया भवन का अधिग्रहण किया है। भोसले ने कहा कि यह भवन महाराष्ट्र की प्रशासनिक व्यवस्था को नई ताकत देगा और इसे आदर्श सरकारी परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा।

अन्य समाचार