मुख्यपृष्ठखेलहरमनप्रीत ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा वह एक ऐसी उपलब्धि से महज ३ मैच दूर हैं, जिसे अब तक किसी पुरुष क्रिकेटर तक ने हासिल नहीं किया है। यह उपलब्धि होगी २०० टी२० इंटरनेशनल मैच खेलने की। हरमनप्रीत अब तक १९७ टी२० इंटरनेशल मैच खेल चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी२० इंटरनेशनल मैच में उतरने के साथ ही सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला का गौरव हासिल कर लिया। यह उनका ३६८वां अंतर्राष्ट्रीय मैच है। अपने अब तक के १७ साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में हरमनप्रीत कौर ने ७ टेस्ट मैच, १६४ ओडीआई और १९७ टी२० इंटरनेशनल मैच खेले हैं। यह रिकॉर्ड इससे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम था। बेट्स ने ३६७ मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (३५७) हैं। चौथे नंबर पर महान बल्लेबाज भारत की मिताली राज (३३३) हैं और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड की स्टार सोफी डिवाइन हैं।

अन्य समाचार