मुख्यपृष्ठखेलचैंपियन को प्रज्ञानानंदा ने दी ‘मात’!

चैंपियन को प्रज्ञानानंदा ने दी ‘मात’!

भारत के २० वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस के आठवें राउंड में दुनिया के नंबर-१ खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया। प्रज्ञानानंदा की यह टूर्नामेंट में ५ बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत है। इससे पहले २८ मई को प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को सफेद मोहरों से मात दी थी। उसके बाद २ जून को प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वेजियन प्लेयर को काले मोहरों से हराया। इस जीत के साथ आर. प्रज्ञानानंदा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया। इससे पहले २००७ में विश्वनाथन आनंद ने लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कार्लसन को लगातार दो मुकाबलों में शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा रमेशबाबू १२ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य समाचार