मुख्यपृष्ठनए समाचार21वें राष्ट्रीय आईपीसी अवॉर्ड सम्मान समारोह की भव्य तैयारियां पूरी

21वें राष्ट्रीय आईपीसी अवॉर्ड सम्मान समारोह की भव्य तैयारियां पूरी

-विहिप और बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया होंगे मुख्य अतिथि

सामना संवाददाता / ठाणे

7 जून को अंबरनाथ के धर्मवीर आनंद दिघे नाट्यगृह में आयोजित होने वाले 21वें राष्ट्रीय आईपीसी अवार्ड सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और श्रोताओं को उनके हिंदू राष्ट्रवाद पर तीखे और रोमांचित कर देने वाले विचार सुनने को मिलेंगे। यह जानकारी देते हुए आईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पांडेय ने बताया कि विशेष अतिथि के रूप में हिंदू राष्ट्रवाद के प्रखर वक्ता एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल के साथ साथ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, अंबरनाथ के विधायक बालाजी किणिकर, बलदलापुर के विधायक किसन कथोरे, उल्लासनगर विधायक कुमार आयालनी, अंबरनाथ नगराध्यक्ष सीए तेजश्री करंजुले, मोदी विचार मंच के रवि चाणक्य आदि मौजूद रहेंगे।
अतिथि के रूप में पूर्व नगराध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रमोद चौबे, अब्दुल भाई शेख, कामगार नेता अभिजीत राणे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशिकांत पाटील, नगरसेवक दिनेश गायकवाड़, कल्याण से अमित चिकनकर, श्याम पाटील, उल्लासनगर से अनिल पांडेय, विजेंद्र सिंह भुल्लर, नागपुर से अंजू पांडेय, अंबरनाथ से बबलू सिंह, वाला गायकर तथा राज ब्रह्मा कुमारी ज्योति दीदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इस सम्मान समारोह में दैनिक तरुणमित्र के संपादक स्वतंत्र कुमार-जौनपुर, हरीश जैन-डोंबिवली और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजा माने-मुंबई को पत्रकारिता रत्न आवर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. आर. के. कबीरे- जबलपुर, एमपी और डॉ. राहुल चौबे -मुंबई को चिकित्सा रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसी तरह व्यवसाय के क्षेत्र में डॉ. निधेश शर्मा-नईमुंबई और निशिकांत मिश्रा-डोंबिबिवली को व्यवसाय रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है। क्रीड़ा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए  कृष्णनंदू सेन -मुंबई और डॉ. राजेश यादव -बदलापुर को क्रीड़ा रत्न आवर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. संजय गुप्ता-उल्लासनगर और आई. पी. मिश्र – डोंबिवली को समाजसेवा रत्न आवर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रो लक्मी शंकर शुक्ल – डोंबीवली, आचार्य विजय कुमार मिश्र-मीरा रोड को शिक्षा रत्न आवर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फ़िल्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ललित आर्या -मुंबई और श्रीमती इरावाली लागू नादगौड़ा को फिल्म रत्न आवर्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
इसी तरह आईपीसी रत्न आवर्ड के लिए डॉ. अनिरुद्ध चौहान-विरार और कृष्णचंद्र पाठक-दिवा आदि के नामों की घोषणा करते हुए आईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, अवॉर्ड पाने वाले समाज रत्नों, आईपीसी के सदस्यों और दर्शकों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का साक्षी बनने और समय पर उपस्थित रहने का निवेदन किया है।

अन्य समाचार