मुख्यपृष्ठअपराधकोचिंग में अकेली पाकर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत

कोचिंग में अकेली पाकर नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत

राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर नैनी के पाल मार्केट डांडी मे यूनिक अकादमी कोचिंग की नाबालिग छात्रा से अकेली पाकर अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी दस साल की बेटी दो साल से इस कोचिंग में पढती है। हमेशा की तरह बुधवार को दोपहर तीन बजे पढने के लिए कोचिंग गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद एक शिक्षक जो मूल निवासी अमेठी और हाल मुकाम पाल मार्केट किराए का मकान में रहता है, उसने अकेली पाकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। छात्रा ने घर लौट कर अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद पिता ने नैनी कोतवाली में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य समाचार