मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकिलकारी समर कैंप का तीसरा दिन... बच्चों ने सीखा शास्त्रीय नृत्य कथक

किलकारी समर कैंप का तीसरा दिन… बच्चों ने सीखा शास्त्रीय नृत्य कथक

अनिल मिश्र / पटना

किलकारी बिहार बाल भवन, गया में आयोजित समर कैंप “चक धूम-धूम” में बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक का प्रशिक्षण अंजली कुमारी द्वारा दिया जा रहा है। वहीं, तबले पर अरविंद गोस्वामी एवं हारमोनियम पर प्रियदर्शी भार्गव बच्चों को संगीत प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कथक की मूलभूत मुद्राएं, ताल, लय एवं भाव-भंगिमाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें तीनताल, तत्कार, तिहाई और परण का भी अभ्यास कराया जा रहा है।
कथक कक्षा में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नृत्य की बारीकियों को सीखने का प्रयास किया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को कथक के इतिहास और उसके सांस्कृतिक महत्व की भी जानकारी दी।
समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुति और सीखने की रुचि की सराहना की।
कैंप में नृत्य के अलावा संगीत, पेंटिंग, नाटक, कराटे, क्राफ्ट एवं अन्य गतिविधियों का भी नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

अन्य समाचार