मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यपरेशानियों से बचने के लिए करें कालसर्प योग की विधिवत पूजा

परेशानियों से बचने के लिए करें कालसर्प योग की विधिवत पूजा

-जीवन दर्पण : बालकृष्ण मिश्र

गुरु जी, क्या मेरी कुंडली मांगलिक है और मेरी राशि क्या है? कृपया बताएं।
– अनुज जांगिड़
(जन्म: २९ सितंबर २०००, ३:५५ एएम, डोंबिवली-पूर्व, ठाणे)
अनुज जी, आपका जन्म शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र के तृतीय चरण में हुआ है। आपकी राशि तुला और लग्न कुंभ है। कुंभ लग्न के स्वामी शनि चौथे भाव में बृहस्पति के साथ बैठे हैं, जो करियर के लिए अनुकूल है। मंगल सप्तम भाव में होने से कुंडली मांगलिक है। सप्तमेश सूर्य का अष्टम भाव में होना मंगल दोष को बढ़ा रहा है। विवाह से पहले अर्क विवाह और मंगल चंडिका स्तोत्र का पाठ अवश्य कराएं। रोज तीन बार हनुमान चालीसा पढ़ें और शनिवार को हनुमान जी के दर्शन करें। विस्तार से जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण बनवाएं।
गुरु जी, मेरे विवाह में विलंब क्यों हो रहा है? कोई उपाय बताएं।
-वैभव चौधरी
(जन्म: १४ नवंबर १९९७, रात ९:४६, घाटकोपर-वेस्ट, मुंबई)
वैभव जी, आपका जन्म शुक्रवार को कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में हुआ है। राशि मेष और लग्न कर्क है। वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आपकी कुंडली में सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी शनि हैं, जिससे विवाह में विलंब हो रहा है। कुंडली मांगलिक नहीं है, लेकिन द्वितीयेश सूर्य चौथे भाव में नीच का है और गुरु भी नीच राशि में है, इसलिए जीवनसाथी के चयन में अड़चन आ रही है। उपाय- रविवार को सूर्य को अर्घ्य दें और प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ सुनें। विस्तृत जानकारी के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण बनवाएं।
गुरु जी, मेरी परेशानियां दूर क्यों नहीं हो रही हैं? कोई उपाय बताएं।
-हरीश शिखरे
(जन्म: २९ दिसंबर १९८५, दोपहर ३:२५, ठाकुर्ली, ठाणे)
हरीश जी, आपका जन्म रविवार को पुष्य नक्षत्र में हुआ है। राशि कर्क और लग्न वृषभ है। लग्नेश शुक्र का अष्टम भाव में होना जीवन में आकस्मिक परेशानियों का कारण बनता है। लग्नेश शुक्र अष्टम भाव में है और लाभ के स्वामी बृहस्पति नीच होकर भाग्य भाव में हैं, जिससे भाग्य कमजोर है। हालांकि, बृहस्पति की दृष्टि लग्न, पराक्रम और पंचम भाव पर होने से आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। कुंडली में अर्ध कालसर्प योग बना है, इसकी वैदिक विधि से पूजा कराएं। जीवन के विस्तार को जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण बनवाएं।

अन्य समाचार