मुख्यपृष्ठखबरेंकनॉट प्लेस पहुंचे २०० से अधिक छात्र, नारेबाजी के बाद हिरासत में

कनॉट प्लेस पहुंचे २०० से अधिक छात्र, नारेबाजी के बाद हिरासत में

–जंतर-मंतर से पहले ही महिला प्रदर्शनकारी और पत्रकार भी पकड़े गए; दीपके, दास और रांका को अलग-अलग जगह रखने की खबर
दिल्ली में कड़ी नाकाबंदी के बावजूद २०० से अधिक छात्र कनॉट प्लेस पहुंचने में कामयाब रहे। छात्रों ने सड़क पर उतरकर बैनर और प्लेकार्ड के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और सुबह से ही कनॉट प्लेस, जनपथ तथा जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग और जांच जारी थी। सीजेपी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, जंतर-मंतर पहुंचने से पहले महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें कुछ महिला पत्रकार भी थीं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब वे प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे ही नहीं थे, तो उन्हें पहले से क्यों पकड़ा गया। इस कार्रवाई पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। विमान से हिरासत में लिए गए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को अलग-अलग जगहों पर रखे जाने की सूचना है। उनके साथ यात्रा कर रहे एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता अनीश गवांडे ने कहा कि तीनों को एयरपोर्ट परिसर के भीतर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया था; बाद में उन्हें अलग-अलग जगह रखने की खबर आई।
सौरव दास ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद नई रणनीति बनाने की बात कही। राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल होने के बजाय चेन्नई में अपने पूर्वनिर्धारित छात्र कार्यक्रम में जाने की जानकारी दी। उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में इंडिया गठबंधन के सांसदों को दिए भाषण का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे। यह सरकार जाएगी। फिर लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।’

अन्य समाचार