मुख्यपृष्ठग्लैमरट्रोल्स को करारा जवाब

ट्रोल्स को करारा जवाब

दिसंबर २०२४ में नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले अगस्त २०२४ में दोनों ने सगाई की थी। हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन उनके अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। अब शोभिता धूलिपाला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर होने वाली चर्चाओं और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इन अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। उनके अनुसार, लोगों की दिलचस्पी सिर्फ उत्सुकता की वजह से थी और उन्होंने कभी भी इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। शोभिता ने कहा कि समय के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह अपने बारे में अधिक स्पष्ट हैं। उन्होंने ट्रोलिंग और आलोचनाओं की तुलना मौसम से करते हुए कहा कि जैसे मौसम बदलता रहता है, वैसे ही लोगों की राय भी बदलती रहती है। इसलिए व्यक्ति को भीतर से मजबूत और संतुलित रहना चाहिए।

अन्य समाचार

अल्फाज

ख्याल!