मुख्यपृष्ठनए समाचारसुलगती इमारत, चीखते लोग बर्निंग बिल्डिंग में ९ लोग जिंदा जले!

सुलगती इमारत, चीखते लोग बर्निंग बिल्डिंग में ९ लोग जिंदा जले!

– बुधवार सुबह दिल्ली में पालम मेट्रो के पास लगी थी भीषण आग
– दिल्ली सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
राजधानी दिल्ली का पालम इलाका बुधवार की सुबह चीख-पुकार और काले धुएं के आगोश में समा गया। दरअसल, साध नगर की गली नंबर-२ में स्थित चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सुबह करीब ६:३० बजे जब आग लगी तो बिल्डिंग के अंदर काफी लोग सोए हुए थे। अंदर फंसे परिवार के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। बाहर निकलने का बस एक ही रास्ता था, उसमें भी आग लगी हुई थी। आलम यह था कि कमरों में दमघोंटू धुआं भर गया। आगजनी के हादसे में ९ लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि यह इमारत मार्केट के प्रधान राजेंद्र कश्यप की थी। बिल्डिंग का ढांचा किसी डेथ ट्रैथ से कम नहीं था।

इंदौर में भी जिंदा जलीं ८ जिंदगियां
इंदौर के बृजेश्वरी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में आग लगने से ८ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि कार चार्जिंग से शॉर्टसर्किट के चलते घटना घटी, जिसने घटना की वजह बनी इलेक्ट्रिक चार्जिंग और चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्टसर्किट ने फिर पूरे इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिता ने बच्ची को बचाने पहली मंजिल से नीचे फेंका
आग इतनी भीषण थी कि कोई अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जब धुएं ने फेफड़ों को जकड़ना शुरू किया तो पिता की ममता और साहस का एक अनोखा उदाहरण दिखा। राजेंद्र कश्यप के बेटे प्रवेश ने अपनी एक साल की मासूम बच्ची और एक छोटे बच्चे को आग से बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे दोनों की जान बच गई।

अन्य समाचार