मुख्यपृष्ठनए समाचारमुलुंड रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देनेवाला कत्ल ... ट्रेन के आगे...

मुलुंड रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देनेवाला कत्ल … ट्रेन के आगे पत्नी को धकेल कर मार दिया!

हत्या के बाद आरोपी पति
भागा गुजरात, सूरत से दबोचा गया
फिरोज खान / मुंबई
मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक ब्लाइंड मर्डर से हड़कंप मच गया। राजकुमार नाम के शख्स ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। उसकी पत्नी मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, तभी उसने चलती ट्रेन के आगे पत्नी को धकेल दिया और फरार हो गया। इस दिलदहला देने वाली घटना को देखकर यात्रियों की रूह कांप उठी। फरार आरोपी को पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक इलेक्ट्रीशियन है। मुलुंड में वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ रहता था। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस अत्याचार के खिलाफ पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पारिवारिक झगड़ा होने के चलते पुलिस ने पति को बुलाकर सख्त वार्निंग दी थी। पत्नी के भाई द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था इसलिए वह अपनी बहन और उसके १५ साल के भांजे को उत्तर प्रदेश में उनके गांव ले जाने के लिए मुंबई आया था।
१४ मार्च को हुआ था झगड़ा
१४ मार्च को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो बहन फिर से पुलिस के पास चली गई। इसके बाद वह बहन को लेकर मुलुंड स्टेशन पंहुचा। वे ट्रेन के इंतजार में थे, तभी भाई को पता चला कि वह अपना आर्मी का आईडी कार्ड घर पर ही भूल आया है। जब वह उसे लेने वापस गया तो गुस्से में आरोपी ने उसे घर में बंद कर दिया। इसके बाद वह मुलुंड स्टेशन पहुंचा। उसने देखा पत्नी प्लेटफॉर्म नंबर १ पर खड़ी है। मौका पाकर वह वहां आया और पत्नी को चलती लोकल के सामने धक्का दे दिया और वहां से भाग गया। रेलवे अधिकारी तुरंत पत्नी को सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

अन्य समाचार