मुख्यपृष्ठनए समाचार‘ईडी’ सरकार के राज में घोर अनर्थ...मासूम बच्ची की एक घंटे में...

‘ईडी’ सरकार के राज में घोर अनर्थ…मासूम बच्ची की एक घंटे में दो बार शादी!

-शिकायत के बाद पहला दूल्हा भागा…दूसरा दुल्हन ले जाते हुए पकड़ा गया

-बीड में बाल विवाह की भयावह घटना

– २२ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

-पांचवीं कक्षा में पढ़ती है नाबालिग

सुनील ओसवाल / मुंबई

‘ईडी’ सरकार के राज में घोर अनर्थ हो रहा है। बाल विवाह पर कब की देश में रोक लग चुकी है, पर बीड जिले में एक ऐसा भयावह मामला सामने आया है, जिसमें एक १३ साल की मासूम बच्ची की एक दिन में एक घंटे के अंदर दो बार शादी कर दी गई।
इस घटना के सामने आने पर काफी हंगामा मच गया। बच्ची की शादी की शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत होते ही पहला दूल्हा भाग गया, जबकि दूसरा दुल्हन को ले जाते हुए पकड़ा गया। इस घटना ने बीड में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में २२ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना बीड के शिवाजी नगर इलाके में हुई। यह लड़की ५वीं क्लास में पढ़ती है। जैसे ही इस मामले की जानकारी सामाजिक संगठनों को मिली, उन्होंने इस बाल विवाह की साजिश को नाकाम कर दिया। जिस व्यक्ति से लड़की की शादी हुई, उसकी उम्र ३५ साल बताई जाती है। जब इस व्यक्ति की पत्नी को इस बारे में पता चला, तो उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वह व्यक्ति भाग गया। इसके बाद लड़की की शादी दूसरे लड़के से कर दी गई। इस घटना ने बीड में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में २२ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पांचवीं तक पढ़ी इस लड़की के बाल विवाह के मामले में काजी समेत २२ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह सब शाहूनगर इलाके में हुआ, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार पहले पति की तलाश कर रही है।
पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
जब पहले वाले दूल्हे की पत्नी को इस शादी के बारे में पता चला, तो उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई के डर से वह व्यक्ति भाग गया। उसने अपनी बहन के गांव में रहने वाले एक लड़के से इस लड़की से शादी करने को कहा। इसके अनुसार, एक दिन में इस लड़की की दूसरी शादी तय कर दी गई और उनकी तस्वीरें भी खींच ली गर्इं।

अन्य समाचार