मुख्यपृष्ठटॉप समाचारबारामती कांड में नया मोड़...किसने की थी ‘रेकी’!.. रोहित पवार का नया...

बारामती कांड में नया मोड़…किसने की थी ‘रेकी’!.. रोहित पवार का नया खुलासा

सामना संवाददाता / मुंबई

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार की विमान हादसे में मौत का रहस्य दिनों-दिन उलझता जा रहा है। रोहित पवार रोज इस मामले में सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि दादा के विमान हादसे से पूर्व बारामती एयरपोर्ट और दुर्घटनास्थल की रेकी की गई थी। ऐसे में यह सवाल गंभीर हो गया है कि आखिर किसके कहने पर किसने यह रेकी की थी?
बता दें कि रोहित पवार ने कल एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में इस बात का दावा किया। अजीत पवार की विमान दुर्घटना को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं कि यह महज हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा? अब रोहित पवार ने यह नया खुलासा करते हुए कहा है कि जिस स्थान पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कथित तौर पर पहले ‘रेकी’ की गई थी। दिवंगत उप मुख्यमंत्री के विमान हादसे को लेकर रोहित पवार ने चौथी बार प्रेस कॉन्प्रâेंस करते हुए यह सनसनीखेज दावा किया है।
सरकार पर बढ़ता दबाव
लगातार चार प्रेस कॉन्प्रâेंस कर रोहित पवार जिस तरह दस्तावेज और जानकारियां सामने ला रहे हैं, उससे सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि यदि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी है तो फिर स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने में हिचकिचाहट क्यों? अब बड़ा सवाल यही है कि क्या अजीत पवार की मौत एक सामान्य विमान दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?
‘सुनियोजित साजिश’
रोहित ने दावा किया कि कुछ लोगों के अनुसार, दुर्घटना से पहले एयरपोर्ट इलाके की रेकी की गई थी। अगर यह सच है तो मामला केवल तकनीकी हादसे का नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की गहन आपराधिक जांच होनी चाहिए और हर एंगल से पड़ताल की जानी चाहिए।

अन्य समाचार