मुख्यपृष्ठअपराधराजावाड़ी अस्पताल के बाथरूम में नवजात मिलने से मचा हड़कंप!..रोने की आवाज...

राजावाड़ी अस्पताल के बाथरूम में नवजात मिलने से मचा हड़कंप!..रोने की आवाज से उजागर हुआ मामला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई के घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में एक बेहद संवेदनशील और चौंकानेवाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। अस्पताल के वार्ड नंबर ४० के सामने स्थित बाथरूम में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। लगातार आ रही रोने की आवाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई कर शिशु की जान बचाई जा सकी। फिलहाल, नवजात को अस्पताल के एनआईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, २५ मई की रात तिलक नगर पुलिस स्टेशन में तैनात हवलदार जितेंद्र विष्णु पाटिल की ड्यूटी राजावाड़ी अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग में लगी थी। रात लगभग ९ बजे विष्णु श्रीराम पटेल नामक युवक घबराई हुई अवस्था में उनके पास पहुंचा और बताया कि वार्ड नंबर ४० के पास स्थित बाथरूम से नवजात के रोने की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हवलदार मौके पर पहुंचे, जहां बाथरूम के अंदर ठंडी फर्श पर एक नवजात बेसहारा हालत में मिला। तत्काल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को बुलाया गया और उनकी मदद से शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को तुरंत एनआईसीयू में भर्ती कराया गया।

अन्य समाचार