मुख्यपृष्ठस्तंभएक सीक्वल, तीन हसीनाएं, `११९ करोड़

एक सीक्वल, तीन हसीनाएं, `११९ करोड़

-‘द डेविल वियर्स प्राडा २’ में मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट को समान फीस मिली। तीनों अभिनेत्रियों को करीब ११९-११९ करोड़ रुपए देकर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

-डिज्नी स्टार माइली साइरस को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जगह मिली। २,८४५वीं हस्ती बनीं माइली के लिए यह सम्मान उनके दो दशक लंबे सफर की बड़ी उपलब्धि है।

-एक सीक्वल, तीन हसीनाएं, `११९ करोड़
यह अपने आप में एक कमाल की बात है और दुनिया में पुरुष-स्त्री समानता की भी। अब देखिए न एक सीक्वल के लिए तीन हसीनाओं को लिया और तीनों को बराबर-बराबर पैसा दिया। आज तक इस फिल्म की चर्चा है और चर्चा है उन तीनों हीरोइन की भी। २० साल के लंबे इंतजार के बाद कॉमेडी फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा २’ रिलीज हुई थी, जिसमें पैâशन मैगजीन की एडिटर एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट अपने दमदार किरदारों में सालों बाद एक बार फिर से नजर आए। जब तीनों एक साथ ये तो चर्चा शुरू हो गई थी कि किसे कितनी फीस में लाया गया? चर्चा के अनुसार ही ‘द डेविल वियर्स प्राडा २’ के मेकर्स ने फिल्म की तीनों लीड्स एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट तीनों को सीक्वल के लिए एक समान फीस दी है। तीनों को ही मिरांडा, एंडी और एमिली के किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए तकरीबन १२.५ मिलियन डॉलर दिए गए हैं, जो इंडियन रुपीज के मुताबिक, करीब ११९ करोड़ के आसपास हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘फेवर्ड नेशन्स’ के साथ यह डील की थी कि तीनों को ही उनके किरदार के लिए एक बराबर अमाउंट पे किया जाएगा। एक अन्य सोर्स ने कहा, ‘यह पहली बार है, जब किसी फिल्म के सीक्वल के लिए तीनों एक्ट्रेसेस को एक बराबर फीस मिली है।
-वॉक ऑफ फेम में माइली
वॉक ऑफ फेम आखिर क्या बला है? यह वह सम्मान है जिसकी आस लगाए हॉलीवुड के कलाकार अपनी जिंदगी बिता देते हैं। हॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में स्टार बनना भले ही बड़ी बात मानी जाती है, लेकिन उससे भी बड़ा सम्मान ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ में अपना नाम दर्ज कराना है। यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि मनोरंजन दुनिया के किसी कलाकार की दशकों की मेहनत, लोकप्रियता और योगदान की पहचान माना जाता है। अब इस लिस्ट में डिज्नी की मशहूर ‘हन्ना मोंटाना’ यानी माइली साइरस का नाम भी शामिल हो गया है। लॉस एंजिल्स की मशहूर वाइन स्ट्रीट पर जब हजारों फैंस एक साथ ‘माइली-माइली’ चिल्ला रहे थे, तो सड़क के किनारे खड़ी माइली खुद भी इमोशनल हो गई थीं। मौका ही इतना खास था। वो दिन आज भी कोई भुला नहीं पा रहा है और चर्चा में बनी हुई है माइली। ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ में अपना नाम दर्ज कराने वाली माइली २,८४५वीं हस्ती बन गई हैं। यह पल उनकी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है, क्योंकि यह सम्मान उन्हें उस वक्त मिला, जब उनके सबसे मशहूर डिज्नी शो ‘हन्ना मोंटाना’ को करीब २० साल पूरे होने वाले हैं।
-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार